आंख की रोशनी बढ़ाएगा मैंगो बेवरेज

आंख की रोशनी बढ़ाएगा मैंगो बेवरेज

शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ भगाता है गठिया

विजय विनीत

दांत खट्टे करने वाले आम और नालियों में बहा दिया जाने वाले छेना-पनीर के पानी से ऐसा पेय पदार्थ तैयार किया जा सकता है जो न सिर्फ आंखों की रोशनी बढ़ता है, बल्कि हड्डियों को मजबूत करता है और भगता है गठिया रोग। छेना-पनीर के पानी में एंटी एजिंग का गुण होने के कारण काफी हद तक बुढ़ापे को भी नियंत्रित करता है। साथ ही शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ता है।
खट्टे आम और छेना-पनीर के पानी से बने जूस के औषधीय गुणों का अनुसंधान किया है भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान (आईआईवीआर) वाराणसी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा.सुधीर सिंह ने। उन्होंने इस पेय पदार्थ को नाम दिया है ‘मैंगो बेवरेज’। इस पेय पदार्थ का उन्होंने पेटेंट भी कराया है। डा.सिंह के मुताबिक मैंगो बेवरेज में कैल्शियम और पोटैशियम प्रचुर मात्रा में होती है। इसमें अम्युनोग्लोब्युलीन, बोवाइन, सीरम, वीटा लेक्टोग्लोबिन, अल्फा लेक्टोग्लोबिन आदि प्रोटीन भी पाए जाते हैं। ये तत्व न सिर्फ बुढ़ापे को रोकते हैं, बल्कि शरीर की हड्डियों को मजबूत भी करते हैं। शरीर की रोग प्रतिरोधक प्रणाली को मजबूत करने में छेना-पनीर का पानी रामबाण साबित हो सकता है।
भारत में आम की तमाम ऐसी प्रजातियां हैं जिसमें मीठापन और स्वाभावित महक का अभाव होता है। आम की इन प्रजातियों का बाजार में बहुत कम दाम मिलता है, जिससे किसानों को घाटा भी होता है। इस प्रकार के आम की प्रजातियों को पनीर, छेना और चीज के पानी के साथ मिलाकर गुणकारी और स्वास्थ्यवद्र्धक पेय तैयार किया जा सकता है। यह पेय पदार्थ अन्य पेय पदार्थों का एक अच्छा और देशी विकल्प है। इसमें विटामिन ए, बी कांप्लेक्स, सी के अलावा खनिज लवण में कैल्शियम, मैगनिशियम, फास्फोरस, पोटैशियम के अलावा भोजन पचाने वाले कार्बनिक अम्ल होते हैं। बाजार में बिकने वाले आम आधारित पेय जहां गुणवत्ता विहीन होते हैं और वे शरीर के पाचन शक्ति एवं पानी की मात्रा को कम कर देते हैं। मैंगो बेवरेज अपनी प्रकृति के चलते लोक स्वास्थ्य वद्र्धक और स्वादिष्ट है। इस पदार्थ से शरीर तो तत्काल शक्ति मिलती है।

मैंगो बेवरेज बनाने की विधि

दस लीटर मैंगो बेवरेज बनाने के लिए आठ लीटर छेना-पनीर का पानी, 750 ग्राम चीनी, 25 ग्राम स्थायित्व पदार्थ, 250 ग्राम पके आम का गूदा, सिट्रिक एसिड को मिलाकर मिक्सी में घोलते हैं। उसे बोतल में बंद कर देते हैं। बाद में आटो क्लेब में 5 पीएसआई पर 10 मिनट के लिए रखते हैं। ठंडा करके बाद उसे कमरे के तापक्रम पर रख देते हैं। जरूरत पड़ने पर ठंडा करके परोसा जा सकता है। मैंगो बेवरेज को 8 से 10 महीने तक रखा जा सकता है।

लागत और मुनाफा

मैंगो बेवरेज बनाने का व्यवसाय शुरू करने के लिए शुरुआत में कुल 50 हजार रुपये की जरूरत पड़ती है। एक लीटर मैंगो बेवरेज बनाने के लिए बोतल सहित 3.80 रुपये खर्च आता है। इसे अच्छे दाम पर बेचकर मुनाफा कमाया जा सकता है।

मैंगो बेवरेज के गुण

0 आंखों की रोशनी बढ़ाता है।
0 बुढ़ापे को रोकता है।
0 रोक प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ता है।
0 गठिया की बीमारी को रोकता है।
0 गर्मी में प्यास बुझाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!